TRAILER: विद्या, राजकुमार और इमरान की 'हमारी अधूरी कहानी'..दमदार..
[बॉलीवुड न्यूज] मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' के पहले पोस्टर के साथ साथ फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में विद्या बालन, इमरान हाशमी और राजकुमार राव मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

बहरहाल, हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि तीनों ही फिल्म में काफी दमदार नजर आ रहे हैं। लिहाजा, उम्मीद कर सकते हैं कि एक बार फिर हमें पुरानी विद्या की झलक देखने को मिलेगी। ट्रेलर में कौन सा एक्टर ज्यादा अच्छी एक्टिंग कर रहा है, इसे आंका नहीं जा सकता।
बता दें, फिल्म की कहानी पति- पत्नी (राजकुमार राव- विद्या बालन) की है, जहां पत्नी को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ता है। फिर एंट्री होती है इमरान हाशमी की, जो विद्या के अतीत का एक हिस्सा होता है। अब फिल्म में कहानी आगे कैसे बढ़ती है, इसके लिए हमें 12 जून तक इंतजार करना पड़ेगा।
नीचे देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications















