#GreeNBatti: 5 मिनट में 900 रूपये और लाखों दिल कमा ले जाएगा ये नन्हा एक्टर
[#GreenBatti] कभी कभी कुछ छोटी छोटी चीज़ें काफी ज़्यादा ज़रूरी होती है। क्योंकि बात सिर्फ इतनी नहीं है कि वो चीज़ कितनी ज़रूरी है, फर्क इससे पड़ता है कि वो एक चीज़ आपके लिए कितनी ज़रूरी है। क्योंकि हर बात उतनी ही बड़ी होती है जितनी छोटी।
प्रतीक नाम का ये लड़का छोटा है लेकिन उसकी सोच आपसे और हमसे काफी ज़्यादा बड़ी है। ये शॉर्ट फिल्म ग्रीन बत्ती प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई जिसके तहत ज़रूरतमंद बच्चों को एक सही संरक्षक देने की कोशिश की जाती है जो उसे ज़िंदगी में सही रास्ते चुनने की काबिलियत दे सके।
प्रतीक ने जो रास्ता चुना उससे वो 4 मिनट की शॉर्ट फिल्म में 900 रूपये तो कमाता है पर ज़्यादा ज़रूरी है कि वो 900 रूपये कहां गए। क्योंकि जब ज़िंदगी हरी बत्ती दिखाती है तो रास्ता चुनना आपका काम है। हमें यकीन है कि ये चार मिनट आपको बर्बाद नहीं लगेंगे। देखिए प्रतीक की कहानी और इस पहल के बारे में ज़्यादा जानिए www.greenbattiproject.in पर।


Click it and Unblock the Notifications











