VIDEO: आज भी है श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित में COLD WAR
[बॉलीवुड समाचार] श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित में कोल्ड वार कोई नई बात नहीं हैं। ये उस ज़माने की बात है जब श्रीदेवी करियर के ढलान पर थीं और माधुरी दीक्षित करियर के उठान पर। श्रीदेवी की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी और माधुरी दीक्षित की लगातार सुपरहिट। इस दुश्मनी को बढ़ाया था सरोज खान के साथ ने। सरोज खान उस समय की सबसे डिमांडिंग कोरियोग्राफर थीं और श्रीदेवी डांसिंग स्टार। लेकिन फिर माधुरी उनकी फेवरिट हो गईं!
खैर इस एक बात से श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित में काफी मिसअंडरस्टैंडिंग रही। हालांकि दोनों साथ में झलक दिखला जा के मंच पर डांस करती दिखाई दीं। इसके अलावा भी दोनों जब भी मिलीं बहुत ही अच्छे से मिलीं। लेकिन हाल ही में कलर्स की एक पार्टी में दोनों एक दूसरे के सामने आईं लेकिन श्रीदेवी ने उन्हें बुरी तरह इग्नोर कर दिया। देखें वीडियो -
<iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/vdakj7D3UqE?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications