..................... VIDEO: Sonakshi Sinha's friend beats up Zaheer Iqbal, the actor said- messing with women... - Hindi Filmibeat

VIDEO: सोनाक्षी सिन्हा की सहेली ने की जहीर इकबाल साथ मारपीट, एक्टर बोले- औरतों से पंगा...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha's friend beats up Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 23 जून को दोनों ने रजिस्टर मैरिज की थी। जिसमें दोनों के ही परिवार वाले शामिल थे। बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी दोनों एक दूसरे को सात सालों से डेट कर रहे थे। वहीं अब जाकर दोनों ने एक दूसरे का साथ जिंदगी भर के लिए पकड़ा है। दोनों ही अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हैं। बता दें कि शादी की तस्वीरों के साथ-साथ कपल के पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो भले ही पुराने क्यों ना हों, लेकिन सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद से यह जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

जमकर हुई दोनों की लड़ाई
हाल ही में जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा की खास दोस्त हुमा कुरैशी और जहीर इकबाल के बीच जंग छिड़ जाती है। दरअसल पहले जहीर हुमा को पूल में धक्का दे देते हैं। जिसका हुमा बुरा मान जाती हैं, लेकिन उसके बाद हुमा जहीर का बुरा हाल कर देती हैं। वह जमकर उनके साथ मारपीट करती हैं। पहले हुमा जहीर को पूल में धक्का मारती हैं। उसके बाद वह पूल में उनकी जमकर पिटाई लगाती हैं।

यूजर्स के आ रहे हैं जमकर रिएक्शन
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही जहीर लिखते हैं- औरतों से पंगा कभी मत लेना। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं। बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये हो क्या रहा है। इसके बाद फनी इमोजी शेयर की है। इस वीडियो पर नील नितिन मुकेश ने भी कमेंट कर लाफिंग इमोजी शेयर की है। वहीं इस वीडियो को देखकर संगीता बिजलानी भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X