VIDEO: साड़ी में सोनाक्षी सिन्हा ने किया पति साथ 'छैया छैया' गाने पर डांस, दुल्हन का दिखा रॉकिंग अवतार

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Reception: बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फैन्स और सितारे कपल को जमकर शादी की बधाई दे रहे हैं।
अपने सबसे खास दिन की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी ने भी एक खास नोट शेयर किया है। वह लिखती हैं आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत का रास्ता दिखाया है... इस पल तक ले गया... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से... हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए।
बता दें कि सोनाक्षी अपनी शादी का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। द ग्रेट इंडियन कपिल में भी उन्होंने कहा था कि उन्हें जोर से शादी करनी है। आखिरकार सोनाक्षी का यह सपना जल्दी पूरा हुआ और उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की। बता दें कि 23 जून को रजिस्टर मैरिज के बाद सोनाक्षी सिन्हा का रिसेप्शन भी रखा गया था। इस रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए।
अपने रिसेप्शन पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी इच्छाएं पूरी कीं और उन्होंने जमकर डांस किया। जी हां, सोनाक्षी की यही इच्छा थी कि वह अपनी शादी पर खूब डांस करें। सोनाक्षी ने वैसा ही किया। सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ जमकर डांस किया कभी वह कपल डांस करती नजर आ रही हैं तो कभी वह रॉकिंग बहू बन जाती हैं और बॉलीवुड के पॉपुलर गाने छैया-छैया पर जमकर डांस करती हैं। कभी वह खड़े होकर सिग्नेचर स्टेप करती हैं तो कभी वह फ्लोर पर बैठकर डांस करती हैं। बता दें कि सोनाक्षी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications