#ViralVideo: पकड़े गए सोहेल खान...महिला रिपोर्टर से बद्तमीज़ी...गाली गलौज!
हाल ही में सोहेल खान ज़रूरत से ज़्यादा चर्चा में आ गए। और उनके चर्चा में आने का कारण था मीडिया से उनका गाली गलौज। और इस कहानी के दो रूप सामने आए।
पहला - सोहेल खान अपने पिता सलीम खान के साथ खाना खाकर बाहर निकले। मीडिया ने उनसे सलमान लूलिया की शादी के बारे में पूछा, सोहेल को गुस्सा आया और वो गाली गलौज करने लगे।
[पढ़िए पूरी खबर - सोहेल खान ने क्यों की गाली गलौज]
दूसरा - कुछ घंटों बाद सोहेल ने कहा कि उन्होंने गाली गलौज की क्योंकि मीडिया अपनी हद पार करते हुए इतना ज़्यादा अंदर तक चला आया कि मेरे पापा अपना बैलेंस खोकर गिरने वाले थे।
बस फिर कौन सच्चा कौन झूठा की दलीलें पेश की जाने लगीं। लेकिन अब बुकमायबॉलीवुड ने अपना वीडिया जारी किया है जहां सोहेल गाली गलौज करते नज़र आ रहे हैं। मीडिया सलीम खान से काफी दूर है।
[सलीम खान ने सुनाई बच्चन परिवार को खरी खोटी?]
और ज़्यादातर सवाल सोहेल से थे जब अचानक वो भड़के और एक महिला मीडियाकर्मी से भिड़ भी गए और गाली गलौज करने लगे। देखिए पूरा वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications
