Video: उंगली का sensational टाइटल ट्रैक 'उंगली पे नच लें' रिलीज
इमरान हाशमी और हॉटनेस का तड़का कोई नई बात नहीं है। लेकिन इस बार इमरान नहीं हैं, बल्कि उनके साथ हैं 8 आइटमगर्ल्स। जी हां, हम बात कर रह रहे हैं, इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'उंगली' की। जिसका टाइटल ट्रैक आज रिलीज किया गया है। इस गाने में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने रुमानी अंदाज में नज़र आ रहे हैं।

फिल्म उंगली में इमरान हाशमी और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक अपने रिलीज के काफी पहले से ही सूर्खियां बटोर रहा था। और हो भी क्यों व, जब इमरान हाशमी के साथ 8 आइटम गर्ल्स हों तो, गाना तो सिंजलिंग होना बनता है। गौरतलब है कि, इस गाने में सभी अंर्तराष्ट्रीय मॉडलों को शामिल किया गया है।
उंगली के इस हॉट प्रोमोशनल गाने को आवाज दी है देव नेगी और शिप्रा गोयल ने। वहीं, आपको बता दें, उंगली धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी नज़र आएंगे। रेंसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बनी फिल्म 'उंगली' 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











