VIDEO: जब शाहरूख और दीपिका ने अपने LITTLe फैन को किया खुश
शाहरूख खान अपने फैंस के दिल में बसते हैं और उनके फैंस के उम्र की कोई सीमा नहीं होती। जी हां, यह वीडियो देखकर आप भी जान जाएंगे कि आज भी छोटे से छोटे बच्चे शाहरूख के दिवाने हैं और उनकी एक झलक को बेसब्र रहते हैं। लेकिन यहां कहना भी जरूरी है कि किंग खान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। वे अपने फैंस की हर ख्वाहिश को पूरा करने की चाह रखते हैं।

हालांकि यह वीडियो नया नहीं है, लेकिन इसमें एक छोटी बच्ची की शाहरूख के लिए दिवानगी देखने लायक है। यह वीडियो साल 2013 सितंबर की है, जब शाहरूख और दीपिका फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के लिए दुबई गए थे। स्टार्स दुबई मॉल में अपनी शूटिंग कर रहे थे कि तभी एक छोटी सी बच्ची वहां आ गई और उसने शाहरूख को पहचान लिया।
बमुश्किल सात-आठ की यह बच्ची काफी प्यारी थी और शाहरूख के लिए दिवानी थी। वह शाहरूख.. शाहरूख चिल्ला रही थी, जब दीपिका ने उस ओर ध्यान दिया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुबई में रहने वाली उस बच्ची ने शाहरूख दीपिका की चेन्नई एक्सप्रेस भी देखी हुई थी। बच्ची ने दोनों को लुंगी डांस करने को कहा।
वहीं, शाहरूख और दीपिका ने भी अपनी इस छोटी फैन का दिल नहीं दुखाया और उसके सामने एक मजेदार डांस परर्फोमेंस दिया। गाना भी खुद शाहरूख ने ही गाया। यह देखकर उनकी छोटी फैन काफी खुश हो गई। आपको बता दें, फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म हैप्पी न्यू ईयर पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई। जबकि यह वीडियो जनवरी में रिलीज किया गया है।
नीचे देंखे वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications