Video: डब्बू रतनानी कैलेंडर, बॉलीवुड के 24 सितारे और ढ़ेर सारी मस्ती
बॉलीवुड सितारों के लिए नए साल की शुरूआत तब तक नहीं होती, जब तक वे डब्बू रतनानी की कैलेंडर शूट न कर लें। लिहाजा, हर साल की तरह इस साल डब्बू की कैलेंडर 2015 का सब दिल थामे इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कैलेंडर रिलीज के पहले डब्बू रतनानी ने एक कैलेंडर शूट का टीजर लांच किया है।

इस टीजर में सभी 24 बॉलीवुड सितारे हैं , जो इस साल डब्बू रतनानी की कैलेंडर में नजर आएंगे। यह टीजर एक तरह से हमारी उत्सुकता को और हवा देने का काम कर रहा है। नीचे दिए इस वीडियो को देख कर आप भी मुस्कुरा उठेंगे, क्योंकि सितारे इस कैलेंडर शूट को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शाहरूख, आलिया, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल जैसे सभी 24 सितारे इस टीजर में अपने शूट एक्सपिरियंस को शेयर कर रहे हैं।
आपको बता दें, यह डब्बू रतनानी का 16वां सालाना कैलेंडर है। डब्बू हर साल अलग अलग बॉलीवुड सितारों के साथ कैलेंडर शूट करते हैं। जिसका इंतजार सभी को रहता है। वीडियो में भी तमाम सितारों को कहते सुनेंगे की बॉलीवुड का नया साल तब तक शुरू नहीं होता, जब तक डब्बू रतनानी की कैलेंडर शूट न हो जाए। साल 2015 का कैलेंडर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
फिलहाल, तो यह टीजर हमारी उत्सुकता को बढ़ाए जा रहा है। जिसके सितारे डब्बू 16 साल पूरे करने की बधाई दे रहे हैं। साथ ही कैलेंडर में अपनी आने वाली तस्वीर से जुड़ी कुछ कुछ हिंट दे रहे हैं। डब्बू ने इस कैलेंडर में बॉलीवुड के नए चेहरों को भी शामिल किया है, जैसे, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा।


Click it and Unblock the Notifications











