Video- मीरा राजपूत के साथ थे शाहिद कपूर, हुआ कुछ ऐसा की पैपराजी पर भड़क गए अभिनेता

शाहिद कपूर को आपने अक्सर हंसते और मुस्कुराते हुए देखा होगा। लेकिन जब से उन्होने कबीर सिंह वाला किरदार किया है लोगों को उनके अंदर एक अलग रुप दिखता है।
इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहिद कपूर पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अकेले नहीं थे बल्कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ बाहर आए हुए थे। लेकिन जब वो वापस अपनी कार में बैठने जा रहे थे तो अपना आपा खो बैठे।
गौरतलब है कि इस दौरान उनको कुछ फोटोग्राफर्स ने घेर लिया था। इस वीडियो में देखकर लगता है कि दोनों डिनर के लिए निकले थे। इस दौरान वो मीरा राजपूत का हाथ पकड़कर चल रहे थे। लेकिन बार बार क्लिक हो रही तस्वीरों से वो काफी असहज हो गए थे। देखने पर ही लग रहा था कि वो नाराज हो रहे हैं।
क्या बोले शाहिद
शाहिद कपूर ने अंत में अपना मुंह खोल ही दिया। उन्होने पैपराजी से तमीज में रहने के लिए कहा। उनका कहना था, "दोस्तों, क्या आप इसे रोक सकते हैं? क्या आप इसे रोक सकते हैं? कृपया अपने आप से व्यवहार करें।'' हालांकि इस दौरान सिर्फ शाहिद ही बोल रहे थे जबकि मीरा चुप थीं। उन्होने उसे कार में बिठाने में मदद की। इसके बाद अभिनेता ने पलटकर भीड़ की ओर देखा, जिससे उनकी नाराजगी स्पष्ट हो गई।
क्या बोले लोग
इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''एटीट्यूड आ गया भाई को, लगातार हिट के बाद।'' एक ने लिखा, ''एक बंदे के पीछे 24 घंटे का कैमरा लेके घूमोगे तो कोई भी इरिटेट हो जायेगा।'' एक ने लिखा, ''पहले पपराज़ी को बुलाओ फिर भाव खाओ।'' एक ने लिखा, ''मैं कसम खाता हूं कि वह कबीर सिंह बनने वाला था।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications