VIDEO: स्त्री 2 के गाने पर सांप के साथ नाचीं सीमा हैदर, लोग बोले- एक ही फ्रेम में दो नागिन...

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भारत आई हैं तब से वह हर एक जुबान पर बनी हुई हैं। सीमा हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और आए दिनों अपने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। सीमा पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने जब से भारत में कदम रखा है तब से ही वह किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से हेडलाइन में रहती हैं जिसकी वजह से लोग भी उनके वीडियो देखना पसंद करते हैं। बता दें कि इंस्टा हैंडल पर सीमा के हजारों फॉलोअर्स हैं और सीमा हैदर के कई पेज भी हैं जिसपर लगातार उनके वीडियो शेयर किए जाते हैं।
नागिन पकड़कर नाचीं सीमा
हाल ही में सीमा हैदर (Seema Haider) ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर नागिन पकड़ी नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो देखा जा सकता है कि सीमा स्त्री 2 का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' गाने पर झूमती भी दिख रही हैं। कभी वह नागिन को कैमरे पर दिखाती हैं तो कभी वह नागिन के साथ डांस करने की कोशिश करती हैं।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
सीमा हैदर के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा जरा ध्यान से इतना मत नाचो वरना वो सच में नचा देगी। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है सीमा बहुत हिम्मत है तुम में। वहीं तीसरे यूजर ने कहा एक ही फ्रेम में दो नागिन। आपको बता दें कि कई बार ऐसा हुआ है कि सीमा और सचिन अपने वीडियोज़ की वजह से ट्रोल हो चुके हैं, लेकिन कई लोग हैं जो सीमा के वीडियो को देखना पसंद करते हैं। जिस वजह से सीमा आज काफी पॉपुलर हो गई हैं और सोशल मीडिया पर तगड़ी अर्निंग करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications