VIDEO: सलमान और कबीर खान ने इस गाने से किया फैंस को निराश..
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान का 'सेल्फी ले ले रे' सांग अभी तक लोगों के दिमाग में गूंज रहा है। लेकिन अब आप इसी गाने का दूसरा वर्जन भी सुनने वाले हैं। जी हां, वह कान्टेस्ट तो आपको याद होगा ही, जिसमें फैंस से अपनी सेल्फी भेजने की गुजारिश की गई थी। यह गाना उसी कॉन्टेस्ट का रिजल्ट है।
हालांकि, यह गाना वैसा बिल्कुल नहीं है जैसी फैंस या हमें उम्मीद थी। पूरे गाने में आप हजारों फैंस की अलग अलग सेल्फीज देख पाएंगे, लेकिन शायद ही कोई एक चेहरा आप ध्यान से देख पाएं। कॉन्टेस्ट के विनर्स को न सलमान खान का साथ मिला, न ही कबीर खान का।
कुल मिलाकर इसे कबीर खान की प्रमोशनल स्टंट ही मानी जा सकती है। जो उन्होंने सेल्फी गाने से पहले शुरू की थी। लेकिन यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस बेवफाई से शायद ही सलमान फैंस को कोई फर्क पड़े। उन्हें तो इंतजार है 17 जुलाई का। जब आएगें बजरंगी भाईजान.. नीचे देंखे गाने का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications

