VIDEO: ये रणबीर किसे दे रहे हैं फ्लाइंग KISS
[बॉलीवुड न्यूज] रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन वह अपने फैंस को कभी इग्नोर नहीं करते। अपने फैंस से मिलने और बात करने का समय रणबीर किसी भी तरह अपने बिजी शेड्यूल से निकाल ही लेते हैं।

जी हां, विश्वास नहीं होता.. तो नीचे दिए गए वीडियो को देंखे। पाकिस्तानी टेलीविजन एक्ट्रेस मावरा होकाने रणबीर की बहुत बड़ी फैन हैं। कुछ ही महीनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर यह कहा था कि 'रणबीर कपूर उनके दुनिया में सबसे फेवरिट स्टार हैं और रणबीर उनके इंटरनेश्नल प्यार' हैं।
लिहाजा, अब जबकि मावरा ने रणबीर के प्रति अपने प्यार को जगजाहिर कर ही दिया है। तो रणबीर अपनी इस फैन को कैसे निराश कर सकते थे। रणबीर ने इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' के सेट से मावरा के लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज शूट कर उन्हें भेजा।
PICS: बॉम्बे वेलवेट ट्रेलर में ही हैं रणबीर-अनुष्का के 6 किसिंग सीन
वीडियो में रणबीर ने कहा, ''हाई मावरा..मैं रणबीर कपूर..आप बेहद खूबसूरत हो..और बहुत ही टैलेंटेड हो..उम्मीद करता हूं कि आपसे जल्द ही मुलाकात होगी..''
फिर देर किस बात की थी, मावरा ने भी फटाफट यह वीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। हम्मम्म....बहरहाल, कुछ भी हो, लेकिन रणबीर का यह आइडिया काफी क्यूट था।


Click it and Unblock the Notifications

