Video: बाइक पर सवार रोमांटिक रणबीर ने कहा, 'तू है कि नहीं'
फिल्म 'रॉय' अपने हर गाने और हर सीन के साथ दर्शकों के मन में फिल्म के प्रति उत्सुकता को बढ़ाती जा रही है। फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी संस्पेंस से भरा है। ऐसे में फिल्म का दूसरा गाना 'तू है कि नहीं' रिलीज हो गया है। यह एक रोमांटिक गाना है।

देखने में यह गाना आपकी आंखों को सूकून देगा। वहीं इस गाने को आवाज दिया है अंकित तिवारी ने, जबकि कंपोज भी उन्होंने ही किया है। इस गाने में बाइक पर सवार रणबीर कपूर काफी कूल नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, फिल्म 'रॉय' में जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में हैं। जबकि रणबीर कैमियो निभा रहे हैं।
बात करें इस नए गाने की तो, इसमें रणबीर हार्ले डेविडसन चलाते हुए जैकलीन फर्नांडीज की यादों में खोए-खोए से नजर आ रहे हैं। गाने को मलेशिया के लोकेशंस पर फिल्माया गया है। जो कि काफी खूबसूरत दिख रहा है।
यह फिल्म टी सीरीज के बैनर तले बन रही है। रोमांटिक-थ्रिलर इस फिल्म के डायेरेक्टर विक्रमजीत सिंह है। जैकलीन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में वे डबल रोल में नजर आयेंगी। जैकलीन का कहना है कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है।


Click it and Unblock the Notifications