VIDEO: इंतजार खत्म, AIB विवाद पर सुनिए राखी सावंत का मजेदार बयान
यह कहना गलत नहीं होगा कि विवाद और राखी सावंत का चोली-दामन का साथ है। बहरहाल, बात एआईबी रोस्ट की करें तो जब सभी सितारों ने इस विवाद पर अपने अपने बयान और पहलू रख दिये तो भला राखी सावंत कब तक शांत रहतीं। लिहाजा, जैसे ही एक रिपोर्टर ने उनसे एआईबी पर सवाल किया राखी के अपने दिल का गुबार निकाल कर रख दिया और सामने आया अनोखा बयान।
एआईबी रोस्ट को लेकर कोई इसके पक्ष में बोल रहा है तो कोई इसके विपक्ष में। लेकिन राखी का बयान सबसे अलग और मजेदार रहा। हालांकि उन्होंने काफी गंभीरता के साथ अपनी बात रखी। हमेशा सुर्खियों में रहनेवाली राखी सांवत ने शो के बारे में कुछ ऐसा कहा कि सुनने वाले भी हैरान हैं। जी हां, राखी सावंत ने साफ कहा कि शो में करण जौहर और रणवीर सिंह की आवाज डब की गई है।
एआईबी पर सवाल किए जाने पर राखी पूरी तरह भड़क गईं। उन्होंने कहा कि, करण और रणवीर उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वे दोनों ऐसी गालियां दे ही नहीं सकते। वीडियो में जो आवाज है वह में दोनों की नहीं है। किसी ने उनकी आवाज डब की है। ये उन दोनों को फंसाने की साजिश है। राखी ने आगे फिर कहा कि, किसी ने उनके साथ चीटिंग की है चीटिंग।
बहरहाल, सच्चाई तो सबको पता है, लिहाजा, राखी के इस मजेदार बयान पर सबको हंसी आ सकती है। नीचे दिए वीडियो में आप भी उनके बयान को सुन मजा ले सकते हैं। AIB के को-फाउंडर तन्मय भट्ट ने भी ट्वीट किया है कि, 'एआईबी को लेकर राखी की प्रतिक्रिया मेरी फेवरिट है।'
आपको बता दें, एआईबी के वीडियो को विवाद शुरू होते ही यूट्यूब से हटा दिया गया था। लेकिन फिर भी लोगों ने इसे लेकर प्रतिक्रिया देनी शुरू रखी है। कई लोगों ने इस शो का जमकर विरोध किया है, जिसमें बॉलीवुड के भी कुछ सितारे शामिल हैं। वहीं करण ने शो का सपोर्ट करते हुए सपाट शब्दों में कहा, जिसे शो पसंद आये वो देखे और जिसे न पसंद हो वो न देखे।


Click it and Unblock the Notifications














