VIDEO: परिणीति चोपड़ा के इस वीडियो को देख राघव चड्ढा के खड़े हो गए रोंगटे, बोले- मेरी पत्नी बच्ची की तरह...

Raghav Chadha got goosebumps after watching Parineeti Chopra Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने खास अंदाज और स्टाइल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कभी वह राघव चड्ढा के साथ वेकेशन पर जाती हैं तो कभी वह अपने ग्लैमरस फोटोशूट की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल तो परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा गाना गाती नजर आ रही हैं, लेकिन बात दें कि यह वीडियो परिणीति ने नहीं बल्कि राघव चड्ढा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है।
राघव चड्ढा ने शेयर किया वीडियो
जी हां, राघव चड्ढा ने अपने इंस्टा हैंडल पर परिणीति चोपड़ा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गाना गाती नजर आ रही हैं। दरअसल यह वीडियो परिणीति की फिल्म 'किल दिल' के प्रमोशनल के समय का है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी और इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा के साथ एक्टर रणवीर सिंह और अली जफर भी बैठे दिखे। इस वीडियो में परिणीति जिंदगी यूं गले आ लगी है गाना गाती नजर आ रही हैं। वहीं पत्नी की मनमोहन आवाज सुन राघव चड्ढा दीवाने हो गए हैं।
परिणीति ने किया कमेंट
राघव चड्ढा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- रोंगटे खड़े हो गए। मेरी पत्नी एक बच्चे की तरह दिख रही हैं, लेकिन वह एक प्रोफेशनल की तरह गाती है... पारू, अब तुम क्यों नहीं गातीं ? इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही परिणीति ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या ? यह कैसा सरप्राइज है मैं आपके कॉल का इंतजार कर रही थी और आप सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं? लेकिन साथ ही, निश्चित रूप से इस वजह से माफ कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications