Delhi Metro का बुखार पहुंचा बैंगलोर, वायरल वीडियो में कपल पहले हुआ कोजी, फिर कर डाला किस!

Metro Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक हालिया वीडियो सामने आया है, जिसमें बेंगलुरु मेट्रो ट्रेन के अंदर एक कपल को काफी कोजी होते हुए कैद किया गया है। इस वीडियो के सामने आते ही कुछ लोगों ने कपल को ट्रोल किया तो कुछ लोग इनके सपोर्ट में भी उतर आए।
एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल को चलती ट्रेन के दरवाजों के पास एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए देखा गया है। वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर के अनुसार, कपल को किस करते हुए भी देखा गया, जिसके कारण अधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।
एक्स यूजर ने वीडियो को 5 मई को एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया, "अरे नम्मा मेट्रो में क्या हो रहा है, धीरे-धीरे बैंगलोर मेट्रो दिल्ली मेट्रो में बदल रही है। उन पर कुछ कार्रवाई करें। लड़की सचमुच लड़के को चूम रही थी ।" बेंगलुरु पुलिस ने एक्स पोस्ट को जवाब दिया। सोशल मीडिया शिकायत के जवाब में बेंगलुरु पुलिस ने कार्रवाई की है समस्या को स्वीकार किया और यूजर से अपनी संपर्क जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया।
वायरल हो रहे इस वीडियो को जनता से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों ने पब्लिक में इस तरह की हरकत करने पर कपल को खरी-खोटी सुनाई है वहीं दूसरी ओर, दूसरे लोगों ने कपल की सहमति के बिना इस तरह के वीडियो को फिल्माने पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, "लोगों की सहमति के बिना उनका वीडियो बनाना भी गैरकानूनी है और इसमें असल में IPC की धारा 354 सी के तहत 3 साल की कैद है। इसलिए आपने जो किया वह कानूनी रूप से अवैध है और आपके खिलाफ मामला दायर किया जाना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अपने काम से काम रखें और बिना अनुमति के वीडियो ना बनाएं। अगर आप लोगों को खुश नहीं देखना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें।" कपल के सपोर्ट में एक और यूजर ने कमेंट किया, "क्या आपको जलन हो रही है? यह इतना बड़ा मुद्दा क्यों और कैसे है?"
आपको बता दें, दिल्ली मेट्रो में मेट्रो कोच के अंदर इस तरह की हरकत करने वाले काफी कपल के वीडियोज सामने आ चुके हैं। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इस तरह की चीजों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और इस कृत्य में पकड़े गए लोगों के लिए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी जारी की है।
Hey @OfficialBMRCL @NammaMetro_ @BlrCityPolice
— KPSB 52 (@Sam459om) May 5, 2024
what happening in Namma metro
slowly Bangalore metro are turning into Delhi metro
Take some action on them
The girl was literally kissing the boy pic.twitter.com/p3pdi2vM7I


Click it and Unblock the Notifications