..................... Video of Aamir Khan humming a new song in a recording studio goes viral! Curiosity Peaks among fans - Hindi Filmibeat

Aamir Khan: रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गुनगुनाते आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट!

video-of-aamir-khan-humming-a-new-song-in-a-recording-studio-goes-viral-curiosity-peaks-among-fans

Aamir Khan Viral Video: आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जिनके नेक्स्ट मूव या प्रोजेक्ट पर हर किसी की नजर रहती है। फैन्स भी अपने परफेक्शनिस्ट स्टार से जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल जानने के लिए हमेशा बेकरार दिखाई देते है। ऐसे में, हाल में जब एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से आमिर की एक वीडियो सामने आई, तो सभी ये जानने के लिए उत्सुक नजर आए कि आखिरकार एक्टर करने क्या वाले हैं!

Recommended Video

American Pop singer Madonna कईं दिनों से ICU में हैं Admit, टले सारे Show और Celebration Tour

दरअसल आमिर खान की वीडियो मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की थी। इस वीडियो में आमिर एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दिख रहे हैं और सिंगर/कंपोजर राम संपत को उन्हें डायरेक्शन देते हुए देखा जा सकता हैं।

रिकॉर्डिंग स्टूडियो से आमिर खान का वायरल वीडियो

जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई, लोग आमिर को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में देख काफी हैरान नजर आए। फैन्स को सोना महापात्रा की हालिया स्टोरी में रिकॉर्डिंग स्टूडियो में प्रतिभाशाली संगीतकार राम संपत के साथ आमिर खान की एक झलक देखने मिली।

वैसे सालों पहले आमिर खान ने चार्टबस्टर 'आती क्या खंडाला' गाया था। इस गाने को आमिर ने अपनी फिल्म गुलाम के लिए अलका याग्निक के साथ मिलकर गाया था। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर छाया रहता है।

अब जबकि आमिर खान ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया हैं, तो रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गुनगुनाते आमिर खान के इस फुटेज ने फैंस को दीवाना कर दिया है। तो आमिर खान नेक्स्ट क्या लेकर आने वाले हैं, यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहें क्योंकि वो अपने टैलेंट के साथ हमेशा दर्शकों को हैरान करते हैं।

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X