VIDEO: देखिए मीका सिंह और किस्सा उनके थप्पड़ का!
[बॉलीवुड समाचार] खबर तो जंगल में आग की तरह फैली कि मीका सिंह ने एक डॉक्टर को थप्पड़ मारा। हालांकि अब मीका ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि जो भी हो उन्हें थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था। लेकिन उन्होंने साथ में सफाई भी दी कि वो डॉक्टर बुरी तरह नशे में था और अश्लील इशारे कर रहा था।
मीका सिंह की इस हरकत के बाद डॉक्टरों ने काफी विरोध किया पर मीका ने समय की नज़ाकत देखते हुए तुरंत कार्यक्रम छोड़कर निकलना ही बेहतर समझा। मीका ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जो किया वहां बैठी महिलाओं के हित में किया और हमेशा सही के लिए लड़ेंगे। गलत चीज़ ना उन्होंने बर्दाश्त की है ना ही करेंगे। देखिए पूरा वीडियो जो टीवी चैनलों पर वायरल हो गया -
<iframe width="640" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/iFNwtM7s7JU?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications












