रेप करके बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल? महिला के इस आरोप के बाद एक्टर गिरफ्तार!

veerendra babu

कन्नड़ इंडस्ट्री से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि एक्टर- प्रोड्यूसर वीरेंद्र बाबू काफी मुसीबत में हैं। उनपर रेप के आरोप लगे हैं और इसके बाद कोडिगेहल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि शनिवार को पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।

मीडिया रिपोर्ट्स पता चला है कि एक महिला ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस महिला की उम्र 36 साल है और एक्टर पर उसने पिछले दो वर्षों में बलात्कार, ब्लैकमेल और पैसे और सोना निकालने का आरोप लगाया है।

इस गिरफ्तारी के बाद कन्नड़ इंड्सट्री के कई लोग काफी हैरान हैं और कहा जा रहा है कि ये ऐसा कब हुआ किसी को कोई खबर नहीं है। वीरेंद्र की बात करें तो वो साल 2011 में आई फिल्म स्वयं कृषि के लिए जाने जाते हैं।

क्या है आरोप?

पता चला है कि वीरेंद्र बाबू ने इस महिला से पहले दोस्ती की और उसे अपने घर बुलाया। उसने उसकी कॉफी में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने घटना को रिकॉर्ड भी किया और उसे ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान करने के लिए मजबूर किया। ये पूरी घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है।

पता ये भी चला है कि पुलिस ने मेकर के बाद से लैपटॉप और मोबाइल जैसी चीजें बरामद कर ली हैं। अब देखने वाली बात होगी कि एक्टर प्रोड्यूसर पर किस तरह की कार्यवाही होती है।

फिल्म इंडस्ट्रीज से ऐसी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं और धोखाधड़ी करने के आरोप भी सितारों या मेकर्स पर लगते रहते हैं। कहा जा रहा है इस घटना से कन्नड़ इंडस्ट्री दुखी है।

Read more about: veerendra babu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X