..................... Video Kangana Ranaut supports My Choice - Hindi Filmibeat

Video कंगना ने भी सपोर्ट किया माइ च्वाइस कॉंसेप्ट!

कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण मे माई च्वाइस वीडियो के जरिये लड़कियों को उनकी च्वाइस के अनुसार जिंदगी जीने और अपने फैसले लेने की सीख दी तो अब कंगना ने भी कुछ ऐसा ही एक वीडियो बनाकर लड़कियों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया।

कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने हिसाब से फिल्मों का चयन करती हैं और सिर्फ पैसों व सुपरस्टार्स के लिए फिल्में नहीं करतीं। उन्होंने अपनी एक च्वाइस बनाई है और उसी के अनुसार वो अपने करियर का हर एक फैसला लेती हैं। उन्होने यही सीख अपने इस वीडियो में लड़कियों को भी दी है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="https://www.youtube.com/embed/soYwS6HAG5Q?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

इस वीडियो में कंगना रनौत एक लड़की के माता पिता को समझाती है कि उन्हें अपनी बेटी को वो करने देना चाहिए जो वो करना चाहती हैं। कंगना रनौत ने अपनी कहानी सुनाते हुए कहा आपको ऐसा क्यों लगता है कि अगर ये लड़की फैशन डिजायनर बनी तो ये अपने परिवार को सपोर्ट नहीं कर पाएगी। मैंने तो बचपन में ही बगावत कर दी थी और आज मेरे पापा मेरी कहानियां बहुत गर्व के साथ लोगों को सुनाते हैं। तो हो सकता है कल आपके साथ भी कुछ ऐसा हो जाए।

कंगना रनौत के इस वीडियो को देखकर आपको भी यकीन होगा कि हमें अपने बच्चों व खुद के सपनों को ये सोचकर दरकिनार नहीं कर देना चाहिए कि शायद उसके जरिये हम अपनी जिदंगी बेहतर नहीं बना पाएंगे लेकिन हमें अपने सपनों को सच कर दिखाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X