..................... Video Janhvi Kapoor protect Boney kapoor for removing mask advice for paparazzi। वीडियो जान्हवी कपूर ने बोनी कपूर को मास्क निकालने पर दी सलाह - Hindi Filmibeat

पिता बोनी कपूर ने निकाला मास्क,जान्हवी कपूर ने कैमरे के सामने लगा दी डांट, देखिए VIDEO

बॅालीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पर हमेशा से ही कैमरे की नजर होती है। जान्हवी कपूर जहां भी जाती हैं कैमरा उनके करीब रहता है। जान्हवी कपूर इस बार अपने पिता बोनी कपूर के साथ दिखाई दी। लेकिन जैसे ही कैमरे के लिए जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने अपना मास्क हटाया तो उन्हें इसके लिए डांट सुननी पड़ी।

जान्हवी कपूर ने कैमरे के सामने ही पिता बोनी कपूर को बोला है कि उन्हें यह मास्क हटाने की जरूरत नहीं है। जान्हवी कपूर हमेशा से ही कैमरे के सामने काफी सहज नजर आती हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ था जब जान्हवी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी और पिता बोनी कपूर दोनों से ही नाराज हो गईं।

Janhvi Kapoor, Boney Kapoor

जिसका एक वीडियो इंटरनेच पर वायरल हो रहा है। लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में जान्हवी कपूर और बोनी कपूर एयरपोर्ट निकलते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं ठीक उसी समय फोटोग्राफर्स आकर तस्वीर निकालने लगते हैं। फोटोग्राफर चेहरे पर मास्क लगा देख बोनी कपूर से कहते हैं कि उन्हें मास्क निकाल देना चाहिए। बोनी कपूर जैसे ही मास्क उतारते हैं उसी वक्त जान्हवी कपूर उन्हें डांट देती हैं।

जान्हवी कपूर फिर से मास्क पहने लगती हैं। फोटोग्राफर्स जान्हवी से कहती हैं कि कुछ नहीं होगा। जिस पर जान्हवी कपूर भड़क जाती हैं और कहती हैं कि होता है...ऐसी गलत एडवाइस मत दीजिए। जान्हवी कपूर अपने पिता के पास जाकर मास्क लगाकर खड़ी हो जाती हैं। कैमरे के सामने जान्हवी कपूर और बोनी कपूर पोज देते हैं और फिर वहां से गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X