Video SONG: पानी में आग लगाएगी जैकलीन-अर्जुन की जोड़ी
फिल्म 'रॉय' का नया गाना 'बूंद- बूंद' रिलीज हो चुका है। जैकलीन फर्नांडीस और अर्जुन रामपाल पर फिल्माया यह गाना काफी हॉट और सुनने में कर्णप्रिय में है। वहीं, इस गाने में सबसे बेहतरीन और स्पेशल बात यह है कि इस गाने को पानी के अंदर फिल्माया गया है। गौरतलब है कि, बॉलीवुड में काफी कम गाने हैं जो पानी के अंदर शूट किए गए हैं।

गौरतलब है कि, गाने में जैकलीन और अर्जुन के बीच कई इंटिमेट सीन्स भी हैं। वहीं, इन दोनों की केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस गाने को लिखा है अभेंद्र कुमार उपाध्याय ने वहीं आवाज दी है अंकित तिवारी ने। गाने में संगीत भी अंकित तिवारी ने ही दिया है। सुनने में यह गाना काफी कर्णप्रिय है। इसका म्यूजिक आपके काफी अलग भी लगेगा। वहीं, अगर आपको जैकलीन का हॉट अवतार देखना है तो यह गाना जरूर देंखे।
बहरहाल, इस हॉट केमेस्ट्री को फिल्म में देखने का लोगों को इंतजार रहेगा। आपको बता दें, 'रॉय' में रणबीर कपूर, अर्जून रामपाल और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। इससे पहले भी रॉय के दो और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है गानों की तरह ही, यह फिल्म भी लोगों का दिल जीतने में सफल रहेगी।
नीचे देंखे गाने का वीडियो:


Click it and Unblock the Notifications