VIDEO: हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' में दमदार इरफान खान
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'पीकू' से तारीफें बटोरने के बाद संजीदा एक्टर इरफान खान एक बार फिर हॉलीवुड फिल्म में अपनी झलक दिखाने को तैयार हैं। फिल्म 'जुरासिक पार्क' के निर्माताओं ने फिल्म से इरफान खान की फर्स्ट लुक रिलीज की है।
बता दें, हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में इरफान सिमोन मसरानी नामक किरदार निभा रहे हैं। 'नेमसेक' और 'लाइफ ऑफ पाई' जैसी फिल्मों से इरफान ने ग्लोबल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। बहरहाल, नीचे दिया वीडियो में आप देख सकते हैं कि इरफान एक बार फिर हॉलीवुड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं।
जुरासिक वर्ल्ड एक आगामी साइंस- फिक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन Colin Trevorrow कर रहे हैं। जुरासिक पार्क सीरिज की यह चौथी फिल्म है। यह 11 जुलाई, 2015 को रिलीज होगी। नीचे देखें जुरासिक वर्ल्ड से इरफान खान की फर्स्ट लुक-
<iframe width="672" height="400" src="https://www.youtube.com/embed/EZ7gABNxlxg" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>


Click it and Unblock the Notifications
