VIDEO: रूस्तम Vs मोहनजोदड़ो...पहले शो के बाद फैन्स का रिएक्शन
अक्षय कुमार स्टारर रूस्तम रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म का पहला शो भी खत्म हो चुका है। पहले शो से निकलने के बाद फैन्स का रिएक्शन ज़बर्दस्त था। वहीं ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो भी रिलीज़ हो चुकी है और पहला शो खत्म हो चुका है।
रूस्तम का पहला शो था 9:35 का और मोहनजोदड़ो का पहला शो था 9:30। दोनों ही फिल्में लगभग एक ही साथ खत्म हुई और हम सीधा पहुंचे दर्शकों के पास, उनका रिएक्शन जानने।
[रूस्तम फिल्म रिव्यू - खिलाड़ी नहीं, यहां तो पूरा खेल बन चुके हैं अक्षय कुमार!]
नन्हें बच्चे ऋतिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं और मोहनजोदड़ो में ऋतिक और उनकी फाइट बच्चों को भा गई। वहीं रूस्तम का दर्शक वर्ग बिल्कुल ही अलग दिखा।
दोनों ही फिल्मों को दर्शक ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां रूस्तम केवल अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी है, वहीं मोहनजोदड़ो को ऋतिक रोशन अकेले खींचेंगे।
[क्यों मोहनजोदड़ो से पहले देखें रूस्तम] [केवल इस कारण से देख लीजिए मोहनजोदड़ो]
अब इसका सीधा मतलब ये है कि दोनों फिल्मों की ओपनिंग लगभग एक ही जैसी हुई है और रिएक्शन भी लगभग एक ही जैसा है। देखिए फैन्स ने किस फिल्म को दिए कितने स्टार्स और जानिए आखिरकार किसकी हुई जीत!


Click it and Unblock the Notifications