Video बजरंगी भाईजान की दुआ- भर दो झोली मेरी

बजरंगी भाईजान का एक नया गाना रिलीज किया गया है जो कि एक कव्वाली है। इस गानो को सालों बाद अपनी आवाज दे रहे हैं अदनान सामी। अदनान सामी की आवाज में ये क्ववाली किसी सवाली की दुआ से कम नहीं है। सलमान खान भी इस गाने में काफी इमोशनल नज़र आ रहे हैं और दर्शकों को भी ये गाना बेहद भा रहा है।

बजरंगी भाईजान के इस गाने को खूबसूरती के साथ शूट किया गया है और इसकी हर एक पंक्ति दर्शकों के दिलों को छू रही हैं। गाने के बोल हैं भर दो झोली मेरी या मोहम्मद लौटकर मैं ना जाउंगा खाली। गाने को बोल और गाने को शूट करने के दौरान दिखाए गये सलमान खान के जज्बाद बेहद ही इमोशनल और खूबसूरत हैं।

हमारे बॉलिवुड में काफी पहले इस तरह की कव्वालियों को डाला जाता था जिससे फिल्में और भी खूबसूरत बनती थीं। ये गाने फिल्मों में एक यूएसपी का काम करती थीं। फिर चाहे वो अक्षय कुमार की धड़कन हो, या शाहरुख खान की वीर जारा और या फिर आमिर खान की सरफरोश। कव्वालियों ने हमेशा ही फिल्मों की खूबसूरती बढ़ाई है।

तो आइये आप भी एक नज़र डालिये बजरंगी भाईजान के इस बेहद ही खूबसूरत कव्वाली पर।

<center><iframe width="100%" height="417" src="https://www.youtube.com/embed/jxpgu8RnnfM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X