Video: 'तेवर' का धमाकेदार ट्रेलर देखा क्या!
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म तेवर का कल देर शाम ट्रेलर लांच किया गया। इस मौके पर फिल्म के मु्ख्य कलाकार अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और मनोज वाजपेयी समेत बोनी कपूर, संजय कपूर, सतीश कौशिक, प्रभुदेवा और रमेश तौकानी मौजूद थे। साथ ही बॉलीवुड की कई पॉपुलर हस्तियों को यहां देखा गया।

आपको बता दें कि फिल्म 'तेवर' का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। जबकि बोनी कपूर और संजय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है। अर्जुन और सोनाक्षी के अलावा मनोज बाजपेयी, कादर खान और श्रुति हासन ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। यह फिल्म 9 जनवरी 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है और अर्जुन कपूर इश्कजादे के बाद एक बार फिर एंग्री यंग मैन के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, सोनाक्षी काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन इन सबके बीच मनोज वाजपेयी को इतने दिनों बाद वापस निगेटिव किरदार में देखना काफी दिलचस्प है। लग रहा है कि मनोज वाजपेयी एक बार फिर पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने को तैयार हैं।
गौरतलब है कि रविवार को ही फिल्म के दो पोस्टर रिलीज किये गए थे। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किये और सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया गया।


Click it and Unblock the Notifications