..................... VIDEO: Amid retirement news Virat Kohli and Anushka sharma came to see Parmanand Maharaj ask these questions - Hindi Filmibeat

VIDEO: संन्यास की खबरों के बीच प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का- पूछा ये सवाल...

Virat Kohli

Virat Kohli and Anushka sharma came to see Parmanand Maharaj ask these questions: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत में कम ही रहते हैं। जब से दोनों के बेटे अकाय का जन्म हुआ है तब से दोनों लंदन में अपना जीवन बिता रहे हैं। क्रिकेट और काम की वजह से विराट समय-समय पर भारत आते रहते हैं।

लेकिन हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते देखा गया। हाल ही में उनके दर्शन का वीडियो महाराज जी के यूट्यूब चैनल भजन मार्ग पर शेयर किया गया है। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। जिसका बड़ी ही खूबसूरती से महाराज जी उत्तर देते दिखते हैं।

महाराज जी को देख अनुष्का शर्मा कहती हैं कि पिछली बार हम यहां आए थे तो मन में कई सवाल थे, मुझे लगा था कि मैं इन सवालों को पूछ लूंगी, लेकिन जो लोग पहले थे उन्होंने वह सवाल पूछ लिए थे। इस पर महाराज जी खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि ईश्वर कोई ना कोई व्यवस्था कर देता है।

अनुष्का यह भी बताती हैं कि वह लगातार महाराज जी को फॉलो करती हैं वह रोजाना का सतसंग और सवाल जवाब सुनती हैं। इसके बाद महाराज जी से वह दूसरा सवाल करती हैं जिस पर प्रेमानंद महाराज अभ्यास करने और प्रयत्न करने की बात कहते नजर आते हैं। वह कहते हैं कि अभ्यास अच्छा है, लेकिन फिर भी हार मिल रही है तो वह जो लिखा है वह भोगना होता है।

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि आपके लिए तो यही साधना है। जैसे हमारे लिए ये साधना है भगवान के भक्ति में लीन होना आपके लिए अभ्यास ही आपकी साधना है। अनुष्का इसके बाद कहती हैं कि मुझे तो बस अब आप प्रेम भक्ति दे दो। इसके बाद प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- बहुत बहादुर हैं ये लोग जो संसार का इतना प्यार मिलने के बाद भी भक्ति की तरफ मोह कर पाना बहुत कठिन होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X