#ViralVideo: अक्षय कुमार गा रहे हैं - सलमान की ट्यूबलाइट चले...440 वोल्ट जले!
अक्षय कुमार की रूस्तम सुपरहिट हो चुकी है और धमाकेदार तरीके से चल रही है ये तो सबको पता है। लेकिन रूस्तम को हिट कराने में बहुत बड़ा हाथ है उन बॉलीवुड हस्तियों का जिन्होंने फिल्म को सुपर धमाकेदार अंदाज़ में प्रमोट किया।
और अब अक्षय कुमार ने एक एक को कहा है थैंक यू, बहुत ही मज़ेदार अंदाज़ में। दरअसल, अक्षय कुमार ने बनाया है एक वीडियो और हर सितारे की आने वाली फिल्म का इसमें ज़िक्र है, पूरे गाने के साथ।

गाना इतना मज़ेदार है कि पूछिए मत। अक्षय कुमार ने फैन्स को शुक्रिया कहते हुए इन आने वाली फिल्मों को अलग अंदाज़ में प्रमोट किया है। पढ़िए उनका ये मज़ेदार गाना।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
मेरे लिए जिसने जो भी किया, उन्हें थैंक यू थैंक यू शुक्रिया
सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट चले, 440 वोल्ट वो जले जले
रणवीर की बेफ्रिके चले, हिंदी फिल्मों में फ्रेंच किस बल्ले बल्ले
करण तेरे पीछे सब पड़े पड़े, स्मॉल मीडियम बड़े बड़े
सोनाक्षी की अकीरा, देखे अंबानी और फकीरा
सिद्धार्थ को बार बार देख लो, उसपे लड़कयां चुम्मियां फेंक लो
अर्जुन की फुल टिकट काट के, उसकी हाफ गर्लफ्रेंड देख लो
गोल मटोल डेविड धवन के हल्के फुल्के वरूण धवन
वरूण बने न्यूज़ की सुर्खियां और बदरीनाथ की दुल्हनिया
नाम से खान और फिल्म से कपूर वो है फवाद खान ओ मेरे हज़ूर
अनिल कपूर के बाल बढ़े ना बढ़े उसके बाल कलाकार सोनम चले
लाइट एक्शन से लेकर कट, नो इफ नो बट आलिया भट्ट
मेरे लिए जिसने जो भी किया उसको थैंक यू थैंक यू शुक्रिया
जिसने जो भी नहीं किया, उसको भी मेरी तरफ से शुक्रिया
मेरे फैन्स ने मुझको जो लव दिया, उसके लिए भी है शुक्रिया
जी हां अक्षय कुमार ने हर स्टार की आने वाली फिल्म के साथ एक बेहद मज़ेदार गाना बनाया है और पूरे वीडियो में उसे गाते हुए एक रिंग के अंदर ये स्टंट किया है। आप भी देखिए तुरंत -


Click it and Unblock the Notifications









