बच्चन पांडे Box Office फेल पर अक्षय कुमार- 'द कश्मीर फाइल्स' की लहर ने मेरी फिल्म को डुबो दिया
द कश्मीर फाइल्स की रिलीज ने अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को बॉक्स ऑफिस पर झटका दिया है। 14 करोड़ के बजट में बनाई गई द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया। होली पर रिलीज के बाद भी बच्चन पांडे का बिजनेस 80 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाया। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक कार्यक्रम में इसका जिक्र किया कि कैसे द कश्मीर फाइल्स के कारण उनकी फिल्म बच्चन पांडे भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।

अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के खराब प्रदर्शन में मजाकिया अंदाज में अपनी राय रखते हुए द कश्मीर फाइल्स की जमकर तारीफ की है। ये मौका आया भोपाल में। भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के बिसनखेड़ी के नए परिसर में चित्र भारती फिल्मोत्सव 2022 समारोह का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार भी बतौर गेस्ट मौजूद हुए।

देश के बड़े दर्दनाक सच को सबके सामने रखा
अक्षय कुमार ने द कश्मीर फाइल्स का नाम लेते हुए खुले तौर पर इस पर बात की। अक्षय कुमार ने कहा कि देखिए हम सबको देश की कहानियां कहनीहोंगी। कुछ जानी-पहचानी, कुछ अनसुनी-अनकही। जैसे विवेक अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स में देश के बड़े दर्दनाक सच को सबके सामने रखा है।

मेरी फिल्म को भी डुबा दिया
अक्षय कुमार ने आगे कहा कियह फिल्म एक ऐसी वेब बनकर आई है जिसमें सबको झकझोर कर रख दिया है। ये और बात है कि मेरी फिल्म को भी डुबा दिया। अक्षय कुमार के यह कहने के बाद हॅालमें मौजूद हर कोई हंसने लगे। अक्षय भी अपनी फिल्म पर खुद के द्वारा किए गए इस कमेंट पर हंसने लगे। विवेक अग्निहोत्री भी इस कार्यक्रम के लिए स्टेज पर मौजूद थे।

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय कुमार का वीडियो किया शेयर
सोशल मीडिया पर द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय कुमार के इस वीडियो को शेयर कर उनका आभार जाहिर किया है। इससे पहले भी अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे की रिलीज से पहले द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के काम की तारीफ की और कहा था कि वह इस फिल्म को जरूर देखने जायेंगे।

सात दिनों में 50 करोड़ पर ही सिमट गई बच्चन पांडे
बता दें कि बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर केवल सात दिनों में 50 करोड़ पर ही सिमट कर रह गई। पहले दिन बच्चन पांडे ने 13.25 करोड़ की कमाई की। दूसरे वीक में द कश्मीर फाइल्स ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की और खुद को 200 करोड़ तक पहुंचाया।


Click it and Unblock the Notifications











