Video: फिल्म 'बेबी' के ट्रेलर में दिखा अक्षय कुमार का खिलाड़ी अंदाज
अक्षय कुमार की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'बेबी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें अक्षय कुमार अपने दमदार खिलाड़ी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन हैं। आपको बता दें, यह फिल्म भारत-पाक मुद्दों पर आधारित है।

इस ट्रेलर में अक्षय कुमार गंभीर और एक्शन से भरपूक किरदार में दिख रहे हैं। ट्रेलर में साफ नज़र आ रहा है कि नीरज पांडे ने 'बेबी' को अपनी ही फिल्म 'अ वेडनस्डे और 'स्पेशल 26' से कहीं आगे की फिल्म साबित करने की कोशिश की है। वहीं, यहां आपको अक्षय कुमार का नया लुक भी देखने को मिलेगा।
अक्की ट्रेलर में मूंछो के साथ स्मार्ट दिखे हैं और बैकग्राउंट में एनर्जेटिक साउंड के साथ उनका किरदार कहर बरपा रहा है। आपको बता दें, फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी। लिहाजा, बेबी ने रिलीज होने से पहले ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म का हैशटैग 'Waiting for BABY Trailer' पिछले 3 हफ्तों से ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है कि, अभी तक कोई भी फिल्म सोशल मीडिया पर इतने समय तक ट्रेंड नहीं कर पाई है। लेकिन अब फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर प्रेमियों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
बेबी' में अक्षय कुमार समेत अनुपम खेर, तापसी पन्नू और मधुरिमा तुली भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म को नेपाल, काठमांडू, दिल्ली और अबू धाबी की विभिन्न लोकेशन पर शूट किया है। फिल्म 23 जनवरी 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications