Filmfare Awards 2020: अक्षय कुमार ने किया जबरदस्त बाला डांस, फैंस ने किया लीक
साल 2019 में अपनी लोकप्रियता और बैक टू बैक 4 फिल्म केसरी, मिशन मंगल,हाउसफुल 4 और गुड न्यूज के कारण अक्षय कुमार सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए हैं। उनकी ये सभी फिल्म सुपरहिट रही हैं। ऐसे में बात अगर 65 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 को हो और नाम अक्षय कुमार का नहीं लिया जाए तो गलत होगा।
15 फरवरी को गुवाहाटी मेें इसका आयोजन किया गया है। ऐसे में हिंदी सिनेमा के सभी चर्चित चेहरे फिलहाल गुवाहाटी में हैं। वहां पर अपने डांस एक्ट की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार हाउसफुल 4 के सांग बाला पर एक जबरदस्त डांस एक्ट अपने फैंस के लिए फिल्मफेयर में करने वाले हैं।

उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी एक छोटी सी झलक का वीडियो लीक कर दिया है। जहां पर अक्षय फिर बाला के अंदाज नें हंगामा मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस वीडियो को अक्षय के फैंस ने वायरल कर दिया है। ये उनके डांस एक्ट का एक रिहर्सल वीडियो है। आज शाम को वह स्टेज पर इसे लाइव करते हुए नजर आयेंगे।
गौरतलब है कि साल 2020 में भी अक्षय कुमार की कई फिल्में कतार में है। जिसकी शुरुआत सूर्यवंशी से होने जा रही है। मार्च में ये रिलीज हो रही है। फिलहाल चलिए जानते हैं कि फिल्मफेयर में इस बार बेस्ट एक्टर के लिए कौन से स्टार्स का नाम नॅामिनेशन में है। ( नीचे देखिए अक्षय का वायरल VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications











