..................... VIDEO: Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan Celebrate 8th Wedding Anniversary - Hindi Filmibeat

Video: ऐश्वर्या- अभिषेक बच्चन की शादी को हुए 8 साल, किया सेलिब्रेट

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के सबसे डैशिंग कपल, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आज अपनी शादी की आठवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी खुशी के मौके पर इन दो सितारों के फैंस ने इनके लिए एक स्पेशल वीडियो तैयार किया है।

अभिषेक- ऐश्वर्या राय 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी काफी प्राइवेट तरीके से की गई थी। दोनों की मुलाकात 'ढ़ाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई थी, जहां से दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत भी हो गई। ऐश- अभिषेक ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे कि, कुछ न कहो, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम-2, गुरू, सरकार राज और रावण।

वहीं, 16 नंवबर 2011 को इनके घर एक और न्नहें मेहमान ने कदम रखा..आराध्या बच्चन। एक नाम जिसे लेते ही महानायक अमिताभ बच्चन भी मुस्कुरा उठते हैं। बिग बी हमेशा आराध्या से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

''बच्चन परिवार'' के बारे में खुद अमिताभ बच्चन का क्या है कहना!

बहरहाल, नीचे दिये वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक से जुड़ी कई यादे समेटी हुई हैं। वहीं साथ ही फैंस ने कई मैसेज वीडियो में जोड़ दिए हैं, जो कि काफी प्यारा है। हमारे ओर से भी इस ब्यूटीफुल कपल को मैरेज एनिवर्सरी की दिल से शुभकामनाएं..

नीचे देंखे वीडियो-

<iframe width="672" height="400" src="https://www.youtube.com/embed/Jgueaw8GUXY" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X