..................... VIDEO: after hardik natasa stankovic divorce, lady send marriage proposal to hardik pandya - Hindi Filmibeat

VIDEO: हार्दिक पांड्या का तलाक सुनते ही इस हसीना ने भेजा शादी का प्रपोजल, बोलीं- अब तक मैं चुप थी लेकिन...

hardik pandya

Hardik pandya marriage proposal: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया है। बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने पहले एक दूसरे को डेट किया था फिर शादी की थी वो भी एक बार नहीं बल्कि 3 बार। दोनों की रॉयल वेडिंग की फोटो भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं, लेकिन सिर्फ 4 साल के रिश्ते में दोनों का यूं अलग हो जाना और नताशा का हार्दिक को जरा भी सपोर्ट ना करना फैन्स को कंफ्यूज कर रहा है।

अनन्या हार्दिक को लेकर खबरें थी तेज
ऐसे में हार्दिक पांड्या और अनन्या पांडे को लेकर भी जमकर मीम्स बने। क्योंकि जब से दोनों ने अनंत राधिका की शादी अटेंड की है तब से दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे हैं। इस देखकर कई लोग बोल रहे हैं कि अंबानी ने बना दी जोड़ी। खैर हार्दिक पांड्या के तलाक की खबर सुन भले ही अनन्या का कोई रिएक्शन ना आया हो, लेकिन इस हसीना ने तो अपने दिल की बात हार्दिक पांड्या के सामने रख दी है।

सोशल मीडिया पर लड़की ने दिया प्रपोजल
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हार्दिक पांड्या से अपने दिल की बात करती नजर आ रही है। यह लड़की कहती है कि 'हार्दिक पांड्या अब समय आ चुका है तुम्हारे और मेरे शादी के बंधन में बंधने का अब तक मैं चुप थी, क्योंकि अब तक सब तुम्हे गाली दे रहे थे, लेकिन अब मैं चुपने वाली नहीं हूं मैं बहुत खुश हूं... पांड्या...पांड्या...पांड्या'।

यूजर्स के जमकर आए रिएक्शन
बता दें कि इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि हां जब तक गाली मिल रही थी तब तक चुप थीं और अब फेम मिल रहा है तब बोलने आई हो। वहीं दूसरे ने कहा- अब क्या तुम भी 70% लेने का सोच रही हो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा अच्छा दोनों के तलाक की वजह अब पता चली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X