'पिंक' ने सभी का दिल छू लिया : अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने कहा है कि 'पिंक' फिल्म ने देश की महिलाओं का दिल छू लिया है।
महानायक अमिताभ बच्चन को हाल ही में 'स्टारडस्ट व्यूअर्स च्वाइस बेस्ट एक्टर मेल' का अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड मिलने पर खुशी ज़ाहिर की है। अमिताभ बच्चन ने कहा है कि 'पिंक' फिल्म ने देश की महिलाओं का दिल छू लिया है। बिग बी ने कहा कि इस फिल्म में जो संदेश दिया गया है वो सीधा देश की महिलाओं के दिल तक पहुंचा है।

बिग बी ने कहा ''ये फिल्म हम सबके लिए है। मैंने कहा था कि हमें हमारी बेटियों की इज़्ज़त करनी चाहिए। हमने इस फिल्म के ज़रिये जो कुछ भी कहना चाहा वो पूरे देश तक पहुंचा है।''
''ना मैं इस फिल्म के लायक हूं.. ना इस किरदार के....''- रणबीर कपूर
आपको बता दें कि इस फिल्म में बिग बी ने वकील का किरदार निभाया था। इसी के साथ फिल्म में तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी, अंगद बेदी, एंड्रिया तरांग मुख्य भूमिका में थे। वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की तो उनकी अगली फिल्म सरकार 3 आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











