'केवल क्रिकेट पर नहीं है विक्‍ट्री'

By Super

Harman Baweja
भले ही हरमन बावेजा की फिल्‍म लव स्‍टोरी 2050 असफल हो गई हो लेकिन उनके पास फिल्‍मों की कमी नही है। फिलहाल वे अपनी आने वाली फिल्‍म विक्‍ट्री को लेकर खासे उत्‍साहित है। यह फिल्‍म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

इस फिल्‍म के बारे में उनका कहना है कि यह फिल्‍म पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित नही है। उन्‍होंने बताया कि यह फिल्‍म क्रिकेट के मैदान से अंदर जाकर उन बातो की पड़ताल करती है जब कोई क्रिकेटर अच्‍छा प्रदर्शन नही कर पाता है या फिर उसे टीम से निकाल दिया जाता है। उसके अच्‍छे और बुरे प्रदर्शन से उसका परिवार किस तरह जूझता है। फिल्‍म उसकी आशा व निराशा के बीच घूमती है।

हरमन ने इस फिल्‍म में कई नामी क्रिकेटरों के साथ काम किया है। फिल्‍म की शुटिंग भी कई क्रिकेट स्‍टेडियम में हुई है। फिल्‍मी स्‍टूडियों से बाहर निकलकर अभिनय करना हरमन के लिए काफी रोमांचक रहा।

इसके अलावा हरमन की दो फिल्‍में आशुतोष गोवारीकर और संजय लीला भंसाली के साथ आने वाली है। भंसाली की फिल्‍म में अमिताभ की केंद्रिय भूमिका है। अमिताभ के साथ काम करने के बारे में हरमन ने कहा, ''उनके साथ काम करके मैं काफी घबरा रहा था। लकिन बाद में सबकुछ सामान्‍य हो गया।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X