विक्ट्री में क्रिकेटरों ने नहीं लिए पैसे!

फिल्म के निर्देशक अजीत पाल मंगत ने खुद बताया कि कई क्रिकेटरों ने फिल्म में अभिनय करने के लिए पैसे नहीं लिए। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग देश-विदेश के कई स्टेडियमों में हुई।
मंगत ने यह भी स्वीकार किया कुछ क्रिकेटरों का शुल्क काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि 'विक्ट्री' के निर्माण में कई क्रिकेट खिलाड़ियों का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट बोर्ड ने भी उनकी सहायता की।
अपनी फिल्म के थीम पर बात करते हुए मंगत ने कहा कि यह फिल्म क्रिकेट के मैदान के बाहर जाने के बाद खिलाडि़यों की जिंदगियो के मायने पेश करेगी।
वही विभिन्न क्रिकेट बोर्डो का मानना है कि युवाओं को 'विक्ट्री' फिल्म क्रिकेट के प्रति प्रेरित करेगी। फिल्म में अभिनेता हरमन बावेजा और अभिनेत्री अमृता रॉव नजर आएंगी।
इस फिल्म के जनवरी 30 तक रीलिज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications