सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पर किरण खेर का कंट्रोवर्सियल बयान..लोगों में भड़का गुस्सा
एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद करिण खेर ने एक युवा महिला को ऐसी सलाह दी है कि वो खुद बुरी तरह कंट्रोवर्सी का शिकार हुई हैं। आपको बता दें कि महिला के साथ ऑटो रिक्शा चालक और उसके दो साथियों ने सामुहिक दुष्कर्म किया था।
इसी बात पर किरण खेर ने अपना बयान दिया कि पीड़ित महिला को अधिक सर्तक रहना चाहिए था और देखना चाहिए था कि ऑटो रिक्शा में तीन पुरुष पहले से बैठे हैं तो वो उसमें ना बैठें।उनके बयान के बाद लोगों ने किरण खेर को निशाने पर लिया और उनके इस बयान का विरोध भी किया।

हालांकि किरण खेर ने इस पर अपनी सफाई भी दी और कहा कि "यह सिर्फ कुछ सावधानियों के संदर्भ में था, जिसे उन्हें लगता है कि उस महिला को लेना चाहिए था और इसमें पीड़ित को दोषी ठहराने या शर्मिंदा करने जैसे कोई मंशा नहीं थी।"
किरण खेर ने अपने बयान में कहा था कि मैं इस लड़की व सभी दूसरी लड़कियों से कहना चाहती हूं कि यदि आप देख रही हैं कि ऑटो में तीन पुरुष बैठे हुए हैं तो उन्हें इसमें नहीं बैठना चाहिए। मैं ऐसा लड़कियों को सुरक्षित रखने के लिए कह रही हूं।" इस बयान के बाद उन्होंने सफाई भी दी।


Click it and Unblock the Notifications