विकी कौशल ने पूरी की मनमर्जियां की शूटिंग, अब फिल्म का इंतजार
विकी कौशल मसान में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से पहले ही सबको इंप्रेस कर चुके हैं और अब वो अपनी अगली फिल्म मनमर्जियां में नजर आएंगे। मनमर्जियां को अनुराग कश्यप डायरेक्ट कर रहे हैं। हाल में ही अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर विकी कौशल को फेयरवेल देते हुए कहा कि वो अपना शूट पहले ही खत्म कर चुके हैं।
फिलहाल वो अपनी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं जो एक इंटेंस लव स्टोरी है। विकी कौशल मसान के अलावा रमन राघव में भी काफी मजबूत किरदार में नजर आए थे और उन्हें काफी सराहा भी गया था। इसके अलावा विकी कौशल की इस साल वेलेंटाइन डे पर नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म लव पर स्कॉयर फूट में भी नजर आए।

इस फिल्म को भी लोगों से खूब सराहा जा रहा है। मनमर्जियां में विकी कौशल तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे प्रोड्यूस आनंद एल राय कर रहे हैं तो अभिषेक बच्चन भी काफी समय बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक सिक्ख की भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग अमृतसर में चल रही है और फिल्म का फर्स्ट लुक भी शेयर किया गया।


Click it and Unblock the Notifications