विकी कौशल ने पूरी की भूत की शूटिंग, शेयर की आखिरी तस्वीर

विकी कौशल आजकल अपने बेहतरीन प्रोजेक्ट्स के साथ व्यस्त हैं और अब उन्होंने अपनी पहली हॉरर फिल्म भूत - द हॉन्टेड शिप की शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म तीन पार्ट की फिल्म सीरीज़ का पहला पार्ट है। और अब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

फिल्म में विकी कौशल का साथ निभा रही हैं भूमि पेडनेकर। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स की बैनर तले बन रही इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह और फिल्म का पहला पार्ट, 15 नवंबर 2019 को रिलीज़ हो रहा है।

vicky-kaushal-wrapped-up-shooting-for-bhoot-part-1-the-haunted-ship

हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान, विकी कौशल एक एक्शन सीन के दौरान, बुरी तरह घायल हो गए थे। फिल्म से एक तस्वीर शेयर करते हुए विकी कौशल ने लिखा - आज भूत का आखिरी शॉट हमने रोल किया।

विकी कौशल ने अपने इस पोस्ट में बताया - मैंने, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान, अपने खुद के काफी डर पर काबू पाया है। मैं आप सबको इस फिल्म के साथ डराने का इंतज़ार बेसब्री से कर रहा हूं। मिलते हैं 15 नवंबर को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X