कैटरीना कैफ ने गृह प्रवेश से पहले कुछ इस तरह की थी भगवान की पूजा, विक्की कौशल ने शेयर किए Unseen Photos...

Vicky Kaushal wishes Katrina Kaif on her 41st birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) 16 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि कैटरीना कैफ ने जन्मदिन से पहले मंदिर में पूजा पाठ की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थीं। बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) विक्की कौशल, के एल राहुल, अथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी के साथ मंगलुरू के मंदिर कुट्टारू कोरागज्जा मंदिर गई थीं। जहां उन्होंने रीति रिवाज से पूजा पाठ की थी। फैन्स को कैटरीना का ये अंदाज तो पसंद आया, लेकिन फैन्स को इंतजार था कि कब विक्की कैट के विश करेंगे।
जी हां, फैन्स इंतजार कर रहे थे कि कब विक्की कौशल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को विश करेंगे। वहीं हाल ही में विक्की कौशल ने अपने इंस्टा हैंडल पर कैटरीना कैफ के साथ कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्की कैट को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में हग करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने ट्यूनिंग सेट करते दिख रहे हैं तीसरी तस्वीर दोनों के शादी के फंक्शन की है जहां दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
चौथे तस्वीर बड़ी ही खास है क्योंकि विक्की यहां अपने जीवनसाथी के साथ अपने नए घर का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर जमीन पर बैठकर पूजा करते दिख रहे हैं। पांचवीं तस्वीर बेहद ही फनी है जहां दोनों मस्ती करते दिख रहे हैं। वहीं छठी तस्वीर दोनों के वेकेशन की है। इसके साथ ही विक्की ने कैटरीना की कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों के साथ ही विक्की कैप्शन में लिखते हैं- तुम्हारे साथ यादें बनाना मेरी ज़िंदगी का सबसे पसंदीदा हिस्सा है। जन्मदिन मुबारक हो माई लव। बता दें कि इन तस्वीरों को देख फैन्स और सितारे जमकर कमेंट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने कैटरीना को विश किया वहीं अनन्या पांडे भी इन तस्वीरों पर रिएक्शन देती नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications