विकी कौशल का बड़ा कदम- कोरोना पीडितों और गरीबों के लिए ऐसे जुटाएंगे पैसे
देश में इस समय कोरोना वायरस को लेकर काफी समस्याएं चल रही हैं और आज भी लोग लगातार संक्रमित होते जा रहे हैं। इसके कारण कुछ महीने पहले लॉकडाउन किया गया था लेकिन लगातार इसकी समस्या बढ़ रही है। ऐसे मौंकों पर कुछ सितारे हैं जो कि लगातार अच्छे काम कर रहे हैं और किसी ना किसी तरह से पीड़ितों और जरूरमंदो की मदद कर रहे हैं।
अब इस काम में अभिनेता विकी कौशल का नाम सामने आया है। उरी अभिनेता ने एक काम करने का फैसला किया जिससे वो पैसे जुटाएंगे और लोगों की मदद करेंगे। विकी कौशल ने बीते दिन 13 मई को एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications