2018 में छा जाने के लिए तैयार हैं विकी कौशल..रिलीज होगी तीन फिल्म

By Shweta

बहुत ही कम फिल्मों में विकी कौशल अपने एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुके हैं। मसान औऱ रमन राघव 2.0 दोनों ही फिल्म में वो दिखा चुके हैं कि कितने वर्साइटल एक्टर हैं। 2018 में विकी कौशल की एक के बाद तीन फिल्में रिलीज होगी। हर फिल्म में विकी अलग अवतार में नजर आएंगे।

[शाहरुख, सलमान वाली गलती कर रहे हैं अजय देवगन.. 100 करोड़ में HIT.. वर्ना.. ]

लव पर स्कॉयर फुट में वो रोमांटिक हीरो के रोल में दिखेंगे तो आनंद तिवारी की फिल्म में भी वो अंगिरा धर के ऑपोजिट नजर आएंगे। इसके अलावा वो राजकुमार हिरानी की बहुप्रतिक्षित फिल्म दत्त बायोपिक में भी हैं लेकिन अभी तक फिल्म में उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी नही दी गई है।

vicky-kaushal-will-have-three-releases-in-2018

मेघना गुलजार की राज़ी में भी विकी कौशल और आलिया भट्ट एक साथ नजर आएंगे । फिल्म एक किताब 'सहमत' पर आधारित है। इसमें विकी कौशल एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली है।

जाहिर सी बात है विकी कौशल खुद भी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड होंगे। विकी कौशल आखिरी बार रमन राघव में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन 2018 में वो पूरी तरह छा जाने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X