शादी के बाद अगले साल लंदन जाएंगे विकी कौशल? कैटरीना कैफ की मां ने किया आमंत्रित!

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है। उनकी शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। ऐसी खबरें हैं कि 9 दिसंबर यानि गुरुवार को दोनों राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए है। एक खबर की मानें तो शादी के बाद अगले विकी कौशल और कैटरीना लंदन जाने वाले हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विकी कौशल को कैटरीना कैफ की मां की तरफ लंदन आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

यही कारण है कि विकी कौशल अपने माता पिता के साथ लंदन जाएंगे। कैटरीना की मां सुजैन ने खुद विकी कौशल के माता-पिता वीना कौशल और शाम कौशल को लंदन आने के लिए आमंत्रित किया है।

vicky kaushal, katrina kaif, विकी कौशल, कैटरीना कैफ

ऐसी खबरें हैं कि आने वाले साल के पहले महीने में ये लोग लंदन जा सकते हैं। फिलहाल शादी की बात करें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ की हल्दी की रस्में आज होनी है। इस मौके पर पहले ही कैटरीना कैफ का परिवार आ चुका है।

उनके माता पिता और बहन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। विकी कौशल और कैटरीना कैफ कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। गौरतलब है कि विकी और कैटरीना कैफ काफी समय से डेट कर रहे हैं लेकिन किसी को भी खबर नहीं हुई है।

अचानक शादी की खबरें आने के बाद लोग चौंक गए थे। कैटरीना कैफ इसके पहले रणबीर कपूर को डेट कर रहीं थीं लेकिन इस वक्त रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ चुका है। कैटरीना कैफ शादी के तुरंत बाद टाइगर 3 के सेट पर लौटने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X