शाहरुख खान के साथ विकी कौशल करेंगे धमाका, राजकुमार हिरानी फिर बनाएंगे मैजिकल जोड़ी!
किंग खान शाहरुख खान की फिल्मों का इंतजार फैंस को काफी बेसब्री से है। लंबे समय से उनकी फिल्म पठान की चर्चा है और कई साल के बाद शाहरुख खान इस फिल्म से वापसी करेंगे और सभी को उम्मीद है कि वो धमाकेदार वापसी होगी। लेकिन कुछ मेकर्स से लगातार शाहरुख खान का नाम जुड़ता रहा है। इस वक्त जो खबरें आ रहीं है वो काफी शानदार है क्योंकि शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।
ऐसा 2 दशकों में पहली बार होगा। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। पता चला है कि इस फिल्म का शेड्यूल 2022 की गर्मियों तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

लेकिन इसके अलावा जो खबरें सामने आ रही हैं वो विकी कौशल के फैंस के लिए काफी शानदार है। दरअसल राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में एक सहयोगी कलाकार होगा और इस रेस में सबसे आगे विकी कौशल चल रहे हैं।

राजकुमार हिरानी चाहते हैं
राजकुमार हिरानी चाहते हैं कि विकी कौशल शाहरुख खान के साथ बड़ा धमाका करेंगे। इसके पहले भी राजकुमार हिरानी इस तरह का करिश्मा कर चुके हैं जिसमें सहयोगी कलाकारों को काफी पसंद किया गया था।

मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी
चाहें वो मुन्नाभाई फ्रैंचाइज़ी में जिमी शेरगिल, पीके में संजय दत्त और सुशांत सिंह राजपूत या संजू में विकी कौशल ही क्यों ना हों, राजकुमार हिरानी ने कमाल का काम करवाया था।

इस तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है
सूत्रों की मानें तो विकी और राजकुमार हिरानी के बीच संजू के सेट पर अच्छी बॉन्डिंग थी, और इसलिए निर्देशक के लिए कास्टिंग को दोहराना स्वाभाविक है। हालांकि अभी कुछ तय नहीं हुआ है और इस तरह का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान पठान को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जो कि फाइट करतीं भी नजर आने वाली हैं।

जीरो में नजर आए थे
बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म में जीरो में नजर आए थे और ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











