विकी कौशल की सोसाइटी में कोरोना से जंग जीतकर लौटी 11 साल की बच्ची- तालियों से किया स्वागत- VIDEO
अभिनेता विकी कौशल की बिल्डिंग में कोरोना संक्रमित हुई 11 साल की बच्ची अस्पताल से ठीक होकर लौटी और सोसाइटी के लोगों ने तालियां बजाकर गर्मजोशी से बच्ची का स्वागत किया। विकी कौशल ने भी पड़ोसियों के साथ उसका स्वागत किया और अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है। इस सोसाइटी में विकी कौशल के अलावा भी कई फिल्म सितारे रहते हैं।
बता दें, पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव केस आने की वजह से विकी कौशल की बिल्डिंग को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। अब जबकि बच्ची स्वस्थ होकर लौटी है, विकी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'एक उदास दिन पर धूप की किरण जैसा, हमारा लिटिल वॉरियर वापस आया।'

लॉकडाउन के दौरान विकी कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। विकी अपने फैंस को जागरूक भी कर रहे हैं और घर पर ही रहने की सलाह दे रहे हैं।
View this post on InstagramLike a ray of sunshine on a gloomy day, our little warrior comes back Home! #WelcomeBackChamp 🌟💛
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
कोरोना वायरस से बचाव में लोगों की मदद करने के लिए भी विकी आगे आए हैं। उन्होंने पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का डोनेशन दिया है। वहीं, फिल्मों की बात करें तो विकी कौशल की आने वाली फिल्मों में सरदार उधम, तख्त और सैम शामिल है। ये सभी फिल्में 2020- 2021 में रिलीज होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications