..................... 'भूत' के बाद इस नई फिल्म में दिखेगा विक्की कौशल का धमाल, जबरदस्त ट्रेनिंग और बढ़ाएंगे वजन ! Vicky Kaushal weight gain for The Immortal Ashwatthama movie - Hindi Filmibeat

'भूत' के बाद इस नई फिल्म में दिखेगा विक्की कौशल का धमाल, जबरदस्त ट्रेनिंग और बढ़ाएंगे वजन !

By Varsha Verma

हाल में ही विक्की कौशल की फिल्म 'भूत' का ट्रेलर रिलीज हुआ जिस पर फैंस की शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिली। इस फिल्म के अलावा विक्की कौशल की 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' फिल्म भी आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'द इमोर्टल अश्वत्थामा' फिल्म के लिए विक्की कौशल 115 किलो वजन करेंगे। दमदार लुक के चलते विक्की कौशल को कई किलो वजन बढ़ाना होगा। अगर ऐसा होता है तो साफ है कि विक्की कौशल इस फिल्म में डिफरेंट लुक और जबरदस्त पर्सनैलिटी के साथ नजर आने वाले हैं।

करण जौहर की फिल्म 'भूत' में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। चंद दिन पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके बाद साफ है कि वह एक बार फिर ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली हैं।

Vicky Kaushal weight gain

विक्की कौशल 2019 में 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने आर्मी ऑफिसर का रोल अदा किया। दमदार रोल व एक्टिंग के चलते उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला। अब देखना ये है कि 'भूत' फिल्म भी क्या 'उरी' जितना बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X