Tripti Dimri को गोद में उठाकर रोमांस करते दिखे विकी कौशल, लोग बोले- जो रणबीर छोड़ता है विकी पकड़ता...

tripti dimri, vicky kaushal

Tripti Dimri Romance With Vicky Kaushal- एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन देने के बाद तृप्ति डिमरी के सितारे बुलंद हैं। उनको इस देश में रातों रात नेशनल क्रश 2 बना दिया। इस वक्त उनकी किस्मत चमक गई है और उनको लगातार ऑफर्स आ रहे हैं।

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी सादगी और केमिस्ट्री को सभी द्वारा काफी सराहा जा रहा है। अब खबर आ रही है कि विकी कौशल के साथ काफी जल्दी रोमांस करते देखा जाएगा। खबरें हैं कि विकी कौशल और तृप्ति डिमरी, धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।

वायरल तस्वीरों में कहा जा रहा है कि दोनों क्रोएशिया में शूटिंग करते दिखाई दिए। इस दौरान उनकी तस्वीरें लीक हो गईं। विकी और तृप्ति काफी इंटिमेट और रोमांटिक गाना शूट करते दिखाई दिए।

इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं आनंद तिवारी जिन्होंने विकी कौशल के साथ Love Per Square Foot बनाई थी। बंदिश बैंडिट्स के प्रसिद्ध निर्देशक आनंद तिवारी काफी शानदार निर्देशक हैं। लीक हुई तस्वीरों में विक्की कौशल गाने की शूटिंग के दौरान तृप्ति को अपने पास रखते हुए नजर आ रहे हैं।

एक फोटो में एक्टर एनिमल स्टार को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोग कमेंट्स कर रहे हैं और एक बार फिर से उनको रोमांस करते हुए देखना चाहते हैं। Instant Bollywood ने इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। हालांकि ये तस्वीरें काफी पुरानी हैं लेकिन अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक ने रिएक्ट करते हुए लिखा है, '''जो रणबीर छोड़ जाता है विक्की भाई पकड़ ही लेता है...'' एक ने लिखा, ''लीजेंड रणबीर ने तृप्ति (भाभी 2) के लिए इंडस्ट्री में करियर की राह तय की अब तो हर कोई उसके साथ रोमांस करेगा।'' एक ने लिखा, ''मैं उससे प्यार करता हूं, मैं देखता हूं कि वह जल्द ही एक बड़ा सितारा बनेगी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tripti dimri vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X