उरी बेस कैंप जाकर विकी कौशल ने भारतीय सेना के लिए बोली इतनी बड़ी बात, फोटो में देखिए सबसे बड़ा सम्मान
विकी कौशल करियर के लिहाज से सबसे अच्छी फिल्म रही है उरी द सर्जिकल स्ट्राइक। इस फिल्म ने उनके करियर को ऊंची उड़ान दी है। विकी कौशल के करियर को उड़ान देने वाली इस फिल्म को सिनेमा के इतिहास में भी याद किया जाएगा। विकी कौशल अपनी इस फिल्म को हमेशा याद करते रहते हैं।
साथ ही अपने करियर के आगे बढ़ने का श्रेय भी इसी फिल्म को देते आए हैं। हाल ही में विकी कौशल ने इसे याद करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो कि उरी कैंप से है। विकी कौशल ने हाल ही में उरी बेस कैंप को भेंट दी हैं। यहां पर आने के लिए उन्हें भारतीय सेना ने बुलाया था।

विकी कौशल ने इसकी एक तस्वीर शेयर की है। इस मौके पर विकी कौशल ने भारतीय सेना को आभार व्यक्त करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जहां वह भारतीय सेना के साथ नजर आ रहे हैं। विक्की ने अपनी इस विशेष ट्रिप की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे उरी बेस कैंप, कश्मीर में आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक दिन बिताने का मौक दिया।


Click it and Unblock the Notifications