'उरी' के लिए विकी कौशल को मिला नेशनल अवॅार्ड, सोशल मीडिया पर हुआ बवाल, क्यों !
साल 2019 की सबसे चर्चित फिल्म रही है 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक'। इस फिल्म ने जिस तरह का जोश और होश भारत में दिखाया उसका आकलन इसकी करोड़ों की कमाई से किया जा सकता है। उरी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह है नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स ।
जी हां, फिल्म उरी ने तीन बड़ी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। कई लोगों का कहना है कि ये गलत है।

बता दें कि कि उरी को बेस्ट एक्टर विकी कौशल, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट बैकग्राउंड साउंड डिजाइन का नेशनल अवॉर्ड मिला है। सोशल मीडिया पर उरी के जीतने पर लोग चकित हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications